क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी ब्लाक के बलिदानी गुलाब सिंह लोधी सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों ने पंचम राज वित्त एवं 15 वें वित्त आयोग के तहत लगभग 3 करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की कार्य योजना के लिए 126 प्रस्ताव दिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपस में एकता बनाकर विकास कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करें। साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्रों को लाभान्वित करें।बीडीओ स्वेता त्रिपाठी ने प्रधान मंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं के साथ पिछले वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों ने नाली,पुलिया, खड़ंजा,इंटरलाकिंग रोड,सीसी रोड आदि विकास कार्यों के लिए लगभग 3 करोड़ 11 लाख रुपये के 126 प्रस्ताव दिए गए हैं।शासन से धन उपलब्ध होते ही प्रस्तावित विकास कार्य शुरू कराएं जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।एडीओ पंचायत दीपकांत चोला ने पंचायत की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डा. संजीव कुमार,अवधेश लोधी,शिवम शुक्ला सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







