Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingईद-उल-अजहा को लेकर हुई बैठक

ईद-उल-अजहा को लेकर हुई बैठक

-

  • ईद-उल-अजहा को लेकर हुई बैठक

  • खुले में न करें कुर्बानी, अन्यथा होगी कार्यवाही: एसडीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील राघव
जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा को लेकर कस्बा चौकी पर शांति समिति की बैठक की गई। एसडीम प्रियंका गोयल व सीओ विकाश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह, ईओ मणीजी सैनी, क्षेत्र के गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीएम ने बैठक में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि ईद के अवसर पर नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़ी जाए, यदि किसी ने ईदगाह के बाहर नमाज अदा की तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ईद पर खुले में कुर्बानी न करने के निर्देश दिये। खुले स्थान पर कुर्बानी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की बात भी एसडीएम ने कही।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह ने कहा कि बचे हुए अवशेषों को भी खुले स्थान पर न डाले बल्कि उन्हें पालिका की ट्रॉली में ही डालें, कुर्बानी को शोशल मीडिया पर न डालें। एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन से ईद के अवसर पर सफाई का विशेष इंतजाम करने तथा पानी की लगातार आपूर्ति करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार, एसआई अजय सिंह, एसआई ऋषिपाल सिंह, एसडीओ दयाशंकर, नवीन बंसल, सांसद प्रतिनिधि उमेश वार्ष्णेय, शहर इमाम, मनमोहन अग्रवाल, गौरव शिशोदिया, पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष रामपाल सिंह लोधी, खालिद सिद्दीकी, हसीन सैफी, नईम अंसारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular