भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई फ़िल्म ऑटिस्ट कोरोना पॉजिटिव हुए | #TejasToday
देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है, पिछले दिनों बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, वहीं कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को भी कोविड हुआ था। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी शामिल हो गए है। एक्टर के साथ-साथ दो स्टाफ मेबर्स भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
निरहुआ इन दिनों बांदा के एक ग्रामीण क्षेत्र में फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ शूटिंग कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा स्टाफ मेंबर्स में एक कैमरामैन और दूसरा असिस्टेंट संक्रमित पाए गए हैं।
हाल में ही निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कोरोना टेस्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी।
https://www.instagram.com/p/CNl8R58Anz2/?utm_source=ig_embed
निरहुआ सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अधिकतर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें शादी जैसा माहौल नजर आ रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि निरहुआ ढोलक बजाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर महिलाएं बैठी गाना गा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे रवीना टंडन और अक्षय खन्ना, वेब सीरीज ‘लिगेसी’ में साथ आएंगे नजर वहीं कुछ दिन पहले ही आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
https://www.instagram.com/aamrapali1101/?utm_source=ig_embed