पिता की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर वकील भाई संग टंकी पर चढ़ा, मचा हड़कम्प

  • पिता की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर वकील भाई संग टंकी पर चढ़ा, मचा हड़कम्प

  • कमिश्नर कार्यालय परिसर में मचा हड़कम्प, 25 अप्रैल को हुई थी हत्या, 6 आरोपी जेल में

तेजस टूडे ब्यूरो
गोण्डा। पिता की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कमिश्नर कार्यालय परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अधिवक्ता संजय दुबे अपने भाई के साथ कार्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गये जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया तथा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार धानेपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को पेड़ काटने को लेकर हुए जमीनी विवाद में संजय दुबे के पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
इसी मांग को लेकर अधिवक्ता संजय दुबे सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने भाई के साथ कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस और साथी अधिवक्ता लगातार दोनों भाइयों को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करते रहे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं धानेपुर पुलिस का कहना है कि हत्या के मुख्य छह आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं तथा शेष की तलाश और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। घटना को लेकर कमिश्नर कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रशासन की कोशिश रही कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA