HomeTrendingअवैध तमंचे से फायर, जानमाल की धमकी देने वाला किया गिरफ्तार

अवैध तमंचे से फायर, जानमाल की धमकी देने वाला किया गिरफ्तार

  • अवैध तमंचे से फायर, जानमाल की धमकी देने वाला किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा मारपीट करने एवं अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र कस्बा ओरन के रहने वाले कुलदीप द्वारा सूचना दी गई कि 20 अक्टूबर की रात्रि में कस्बे के लोगों ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा तो आरोपी द्वारा उस पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना बिसंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया जिसके सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के कब्जे में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोलू उर्फ नीरज पुत्र हरिनारायण निवासी कस्बा बिसंडा थाना बिसंडा जनपद बांदा है।

 

 

 

 

 

Must Read