उत्तराखण्ड किन्नर समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं ममता
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने ममता किन्नर को पार्टी का उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी (मानस पुत्र श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई) ने बताया कि राष्ट्रकारी कार्यों व पार्टी की नीतियों के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया है।
उत्तराखंड में लोकतांत्रिक एवं एकात्म मानववाद एवं ऑटो डेमोक्रेसी के सिद्धान्तों के संरक्षण के लिए सक्रिय रहेंगे। अटल जनशक्ति पार्टी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। अटल जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ममता किन्नर को उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।