Advertisement

बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है मल्हनी विधानसभा: उपमुख्यमंत्री | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है मल्हनी विधानसभा: उपमुख्यमंत्री | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है मल्हनी विधानसभा: उपमुख्यमंत्री | #TEJASTODAY बक्शा, जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश तरक्की की राह पर है तो विपक्ष दंगा कराने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है मल्हनी की जनता भय मुक्त होकर मतदान करें। उपमुख्यमंत्री श्री यादवेश इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि मल्हनी का दुर्भाग्य रहा है कि यह बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है जिससे क्षेत्र का विकास नही हुआ। विकास होता भी कैसे जब पता चलता था की ठीकेदार भी किसी दल से है। मल्हनी सीट जितना जरूरी है। हमारे विधायक जहां भी है विकास हुआ है। विकास चाहिए तो विधायक आपका होना चाहिए। हम परिवर्तन करके ही क्षेत्र का विकास कर सकते है। उन्होंने कहा कि देश का वातावरण बदला है। कश्मीर में 70 साल की समस्या का निदान हुआ है। कश्मीर में आज भी आतंकी आते है परन्तु पुनः पाकिस्तान नही जा पाते है जाते है तो जहन्नुम में। आज विपक्ष रामजन्म भूमि का दिन नही पूछता। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार जल्द ही तीन लाख नौकरियां देने जा रही है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों में फसे प्रवासियों को लाने का कार्य किया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मतदाता अब पौवा के लिए नही बल्कि पावर के लिए मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि निषादों को जो सम्मान मोदी योगी की सरकार ने दिया है वह कोई नही दिया है। सपा सरकार ने तो गोली चलवाकर कार्यकर्ता को मारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने नेता व पार्टी की विचारधारा से अलग होगा तो पार्टी का विनाश सुनिश्चित है। उन्होंने भाजपा निषाद गठबंधन को मत देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है या गुंडाराज। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार भी देखी है जनता स्वयं तुलना करें। इस दौरान मंचासीन लोगों में मंत्री उपेन्द्र तिवारी, अनिल राजभर, गिरीश चन्द यादव, सांसद बीपी सरोज, प्रवीण निषाद, सीमा द्विवेदी आदि रहे।

बक्शा, जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश तरक्की की राह पर है तो विपक्ष दंगा कराने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है मल्हनी की जनता भय मुक्त होकर मतदान करें। उपमुख्यमंत्री श्री यादवेश इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि मल्हनी का दुर्भाग्य रहा है कि यह बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है जिससे क्षेत्र का विकास नही हुआ। विकास होता भी कैसे जब पता चलता था की ठीकेदार भी किसी दल से है। मल्हनी सीट जितना जरूरी है। हमारे विधायक जहां भी है विकास हुआ है। विकास चाहिए तो विधायक आपका होना चाहिए। हम परिवर्तन करके ही क्षेत्र का विकास कर सकते है।
उन्होंने कहा कि देश का वातावरण बदला है। कश्मीर में 70 साल की समस्या का निदान हुआ है।

कश्मीर में आज भी आतंकी आते है परन्तु पुनः पाकिस्तान नही जा पाते है जाते है तो जहन्नुम में। आज विपक्ष रामजन्म भूमि का दिन नही पूछता। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार जल्द ही तीन लाख नौकरियां देने जा रही है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों में फसे प्रवासियों को लाने का कार्य किया है।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मतदाता अब पौवा के लिए नही बल्कि पावर के लिए मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि निषादों को जो सम्मान मोदी योगी की सरकार ने दिया है वह कोई नही दिया है। सपा सरकार ने तो गोली चलवाकर कार्यकर्ता को मारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने नेता व पार्टी की विचारधारा से अलग होगा तो पार्टी का विनाश सुनिश्चित है। उन्होंने भाजपा निषाद गठबंधन को मत देने की बात कही।

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है या गुंडाराज। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार भी देखी है जनता स्वयं तुलना करें। इस दौरान मंचासीन लोगों में मंत्री उपेन्द्र तिवारी, अनिल राजभर, गिरीश चन्द यादव, सांसद बीपी सरोज, प्रवीण निषाद, सीमा द्विवेदी आदि रहे।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

Tejas

Warm greetings and wishes of Sharadiya Navratri from Mangalam Jewelers to all of you: Near Collective Tiraha, Kachhari Road (Opposite Modern Sweets), Jaunpur | Contact: 9984909002 | #TEJASTODAY

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/tejastodaynews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent