गोण्डा पुलिस का बड़ा खुलासा
पूजा-पाठ के बहाने लाखों की ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का साम्राज्य ध्वस्त
सांप दिखाकर लोगों को डराते थे ठग, पुलिस ने 5 शातिरों को दबोचा
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। गोंडा पुलिस ने 5 शातिरों को दबोचा पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान के बहाने लाखों के जेवरात व नकदी हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी आईडी और नकदी समेत कई सामान बरामद गोंडा। पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और विशेष अनुष्ठान के नाम पर लोगों को भयभीत कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस संगठित गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग दो लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी जैसे आभूषण, फर्जी निर्वाचन पहचान पत्र, मोबाइल, चार्जर और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द राय के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर लखनऊ-गोंडा रोड स्थित एचसीपीएम कॉलेज के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंपलेट बांटकर फंसाते थे लोग, फिर रचते थे चमत्कार का खेल पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिव शक्ति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक अनुसंधान के नाम से पंपलेट छपवाकर अलग-अलग जिलों में बांटते थे। पंपलेट में ग्रह दोष, बीमारी, व्यापार में नुकसान, पारिवारिक कलह और संतान सुख जैसी समस्याओं के समाधान का दावा किया जाता था।
जब कोई व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करता था तो आरोपी खुद को सिद्ध बाबा और तांत्रिक बताकर घर पहुंच जाते थे। इसके बाद विशेष पूजा और अनुष्ठान के नाम पर परिवार के लोगों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी एक घड़े या कलश में रखवाई जाती थी। पूजा के दौरान गिरोह का एक सदस्य छिपाकर रखा सांप निकालकर लोगों को डराता था। परिवार भयभीत होकर कमरे से बाहर चला जाता था और उसी दौरान आरोपी बड़ी सफाई से जेवरात और नकदी गायब कर देते थे। बाद में लोगों को यह कहकर भ्रमित किया जाता था कि 21 दिन तक पूजा स्थल नहीं खोलना है, वरना अनर्थ हो जाएगा। सोनार व्यापारी से हुई बड़ी ठगी से खुला राज ददुवा बाजार सोनार गली निवासी संजय रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उनके घर और दुकान में कई दिनों तक पूजा-पाठ किया और लगभग 750 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी तथा अन्य कीमती सामान पूजा के नाम पर अपने कब्जे में ले लिया।
इतना ही नहीं, विशेष पूजा के नाम पर करीब दो लाख रुपये भी वसूल लिए। जब आरोपी लंबे समय तक वापस नहीं लौटे और फोन बंद हो गए तो परिवार को शक हुआ। कमरे का ताला खोलने पर सभी जेवरात और नकदी गायब मिले। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई। कई जिलों में फैला था नेटवर्क पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह गोंडा, मनकापुर, बहराइच समेत कई इलाकों में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी लगातार स्थान बदलकर वारदात को अंजाम देते थे, ताकि आसानी से पुलिस की पकड़ में न आ सकें। गिरफ्तार आरोपियों में नमशेर, हसरत अली, इमरान, इन्साद, तोहिद हैं। बरामदगी 1,99,500 नकद भारी मात्रा में पीली एवं सफेद धातु के आभूषण 5 फर्जी निर्वाचन पहचान पत्र 25 मोबाइल, बैटरी व चार्जर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुंडई आई-10 कार बरामद हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



