Thursday, May 14, 2026
HomeTrendingलखीमपुर खीरी में शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, बढ़े मानदेय पर गूंजे तालियां,...

लखीमपुर खीरी में शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, बढ़े मानदेय पर गूंजे तालियां, राज्य मंत्री बोले, शिक्षा के प्रहरी हैं शिक्षामित्र

-

  • लखीमपुर खीरी में शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, बढ़े मानदेय पर गूंजे तालियां, राज्य मंत्री बोले, शिक्षा के प्रहरी हैं शिक्षामित्र

  • राज्यमंत्री सुरेश राही ने किया शिक्षामित्रों का सम्मान, 3191 शिक्षामित्रों के खातों में बढ़ा मानदेय हुआ अंतरित

  • मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्रों-शिक्षकों ने राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर जताया आभार

  • राज्यमंत्री ने देखी टीएलएम प्रदर्शनी, रचनात्मकता की सराहना की

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। शहर के रॉयल पैराडाइज में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गोरखपुर में आयोजित सीएम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। सीएम के भाषण को सुनकर शिक्षामित्र ने खूब तालियां बजाई।
सीएम ने प्रदेश के शिक्षामित्रों को तीन बड़ी सौगातें दी हैं। सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा और जीवन बीमा सुरक्षा देने का ऐलान किया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन बीएसए प्रवीण तिवारी ने किया।

सम्मानित हुए शिक्षामित्र, खातों में पहुंचा बढ़ा मानदेय
राज्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षामित्र किरण शुक्ला, संजीव शुक्ला, मेनिका तिवारी, विभा मिश्रा, शिवराम राठौर, सावित्री देवी, अतुल श्रीवास्तव, गीतिमा, सूबेदार सिंह और सत्येंद्र तिवारी को बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए 18 हजार रुपये मानदेय के चेक भी प्रदान किए गए। साथ ही जिले के सभी 3191 शिक्षामित्रों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय अंतरित कर दिया गया।

शिक्षामित्र शिक्षा के प्रहरी, 18 हजार मानदेय से मजबूत होगा परिवार व शिक्षा व्यवस्था : राज्यमंत्री
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि शिक्षामित्र वास्तव में शिक्षा के प्रहरी हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने का कार्य किया है। अब शिक्षामित्रों को पहले की तुलना में बढ़ा हुआ मानदेय उनके बैंक खातों में प्राप्त होगा, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक संबल मिलेगा। अब शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे और अधिक उत्साह के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना शिक्षक और शिक्षामित्रों के योगदान के बिना अधूरी है। सरकार शिक्षामित्रों के सम्मान और भविष्य को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने शिक्षामित्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

जनप्रतिनिधियों ने जताया भरोसा, सराहा योगदान
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि शिक्षामित्रों ने परिषदीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित, उज्ज्वल बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। आज वर्षों की उम्मीद पूरी होती दिख रही है, जिसका असर शिक्षामित्रों के चेहरों पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जहां संतोष और उल्लास दोनों झलक रहे हैं। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगों को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उनके सुरक्षित, उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। बढ़े हुए मानदेय के लिए शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में उनका योगदान सराहनीय है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्रों-शिक्षकों ने राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर लखीमपुर खीरी के शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा और राकेश कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय एवं सम्मान के लिए सरकार के प्रति आभार जताया।

राज्यमंत्री ने देखी टीएलएम प्रदर्शनी, रचनात्मकता की सराहना की
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम अंजनी कुमार सिंह व सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित टीएलएम प्रदर्शनी के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बनाए गए मॉडलों को देखा और उनसे सवाल-जवाब कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशतेजस टूडे ब्यूरो दीपक कुमार मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली...

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलनतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज...

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमणतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के...

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभा

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभातेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शोकसभा हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular