Wednesday, May 13, 2026
HomeTrendingजनपद में धूमधाम से मनायी जायेगी महाराणा प्रताप की जयन्ती

जनपद में धूमधाम से मनायी जायेगी महाराणा प्रताप की जयन्ती

-

  • जनपद में धूमधाम से मनायी जायेगी महाराणा प्रताप की जयन्ती

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी नौ मई शनिवार को राष्ट्र गौरव, राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती सीआईसी में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान नगर में विशाल शौर्य यात्रा भी निकाली जाएगी। साथ ही उनके शौर्य और बलिदान को भी याद करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीगण गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से मिलकर उनको अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारीगण मनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णशंकर प्रताप सिंह, हरबख्श सिंह, सुरेश सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह, हर्षित चौहान, राकेश सिंह, कुशल सिंह हाडा, कनक सिंह, सत्यवीर सिंह, विमल सिंह आदि के साथ तिरहार क्षेत्र, पहाड़ी, भरतकूप, मानिकपुर आदि क्षेत्रों के गांव-गांव में जाकर समाज के लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की जा रही है। बताया गया कि आगामी नौ मई को सुबह नौ बजे शंकर बाजार स्थित राजपूत गन हाउस से सीआईसी तक एक भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अतिथि आशीर्वचन व उद्बोधन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें उनके जीवन संघर्ष, वीरता और राष्ट्रभक्त को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वृहद भंडारे का आयोजन भी होगा जहां हजारों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशतेजस टूडे ब्यूरो दीपक कुमार मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली...

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलनतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज...

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमणतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के...

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभा

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभातेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शोकसभा हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular