महंगे शौक पूरा करने के लिए यह एक्‍टर बना चोर, जानिए एक्टर का नाम…

महंगे शौक पूरा करने के लिए यह एक्‍टर बना चोर, जानिए एक्टर का नाम…

देहरादून। धर्मपुर स्थित हिमानी ज्वेलर्स में 12 अंगूठियां चोरी करने वाला आरोपित पंजाब एक्टर निकला। उसने अपने दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
महंगे शौक होने के कारण उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने शुरू किया था। नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि 21 जून को हिमानी ज्वेलर्स (निकट बाटा शोरूम हरिद्वार रोड धर्मपुर) में एक व्यक्ति अंगूठी लेने आया और मोल भाव के बहाने मौका पाकर 12 सोने की अंगूठी की ट्रे लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बाइक पर सवार दो युवक भागते हुए दिखे। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर का पता करते हुए दो आरोपितों हेमंत निवासी सदर बाजार दिल्ली और यश वर्मा निवासी महालक्ष्मी गार्डन गुरुग्राम हरियाणा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अंगूठी की ट्रे हेमंत ने दुकान से उठाई थी, जिसमें 12 सोने की अंगूठी थी। हेमंत ने तीन अंगूठी यश वर्मा को दी और नौ अंगूठी खुद रखी। चोरी की योजना हेमंत ने बनाई थी। घटना वाले दिन उन्होंने अपने दोस्त योगेश से मोटरसाइकिल ली और कहा कि वह हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर डबल टेप लगा दी।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नंबर प्लेट से टेप निकाल दी और अपने कपड़े बदल दिए। हेमंत ने पूछताछ में बताया गया उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया था। ऐसे में उसने आठ अंगूठियों से गुरुग्राम से 55 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया और अपना उधार चुकता किया। आरोपित हेमंत का कपड़े का कारोबार था तथा पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी कार्य कर चुका है और महंगे शौक होने के कारण चोरी की घटनाओं में लिप्‍त हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat