लखनऊ की बेटी शिवानी को मिला बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट अवार्ड

  • लखनऊ की बेटी शिवानी को मिला बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट अवार्ड

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रतिभाशाली शिक्षाविद् शिवानी त्रिवेदी ने शिक्षा एवं सोशल मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राजधानी में आयोजित प्रतिष्ठित नेशनल आइकान अवार्ड्स समारोह में उन्हें “Best School Management Award” से सम्मानित किया गया। समारोह में देश भर के शिक्षाविदों, संस्थान प्रमुखों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने शिवानी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।
शिवानी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शैक्षणिक प्रबन्धन तथा सामाजिक नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान के लिये दिया गया। उनकी इस उपलब्धि से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों के विश्वास का परिणाम है। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। शिवानी की यह सफलता युवा शिक्षाविदों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA