जयन्ती पर लोक माता को किया गया नमन
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कैलाश आश्रम वार्ड के बूथ संख्या 281 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मन की बात का 134 वां एपिसोड सुना गया। इस मौके पर एमएलसी व जिला प्रभारी इं. अवनीश सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं संग मन की बात सुनी।साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और जनसेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा का एक अनोखा माध्यम बताया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने नई सड़क स्थित अपने आवास पर बूथ समिति एवं समर्थकों संग मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, सूरज सिंह, भूपेंद्र शुक्ला, जयदीप सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सरिता सिंह, वीरेंद्र वर्मा, अतुल गुप्ता, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







