सिकंदराराऊ में दिखा तेंदुआ, दहशत में राहगीर व किसान

सिकंदराराऊ में दिखा तेंदुआ, दहशत में राहगीर व किसान

एलपी उपाध्याय
हाथरस। जिले में भी जंगली जानवरों ने दस्तक दे दी है। सिकंदराराऊ क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। इसे लेकर एक पुलिस प्रशासन भी सर्तक हो गया है। वन विभाग की ओर से सुरक्षा के इंतजामात कराते हुए वन्य कर्मियों को ड्यूटी पर एलर्ट कर दिया गया है।

तेंदुआ दिखने की खबर से ग्रामीणों में दहशत
वन्य जीवों का जिले में भ्रमण बढ़ता जा रहा है। अब जिले की सिकंद्रराराऊ तहसील के वीर नगर में गांव के पास एक जानवर को दिन में भ्रमण करते हुए देखा गया है। यह क्षेत्र जरैरा पुलिस चौकी के पास बताया जा रहा है। तेंदुआ के दिखने की जानकारी आस-पास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई है। इससे गांव के लोग ही नहीं राहगीर भी दहशत में दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों ने रात के समय खेतों की रखवाली भी बंद कर दी है। दिन में भी खेतों पर काम करने के लिए किसान डरते-डरते पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent