राष्ट्रीय श्रम दिवस पर कुरई में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
जिलाधिकारी ने की बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई जहां अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 42 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 27 बच्चों का फॉलोअप लिया जा रहा है। माह अप्रैल 2026 में 29 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह अप्रैल 2026 में देख—रेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित 35 नये प्रकरण प्राप्त हुए है। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित बालकों एवं परिवार में पुनर्वासित बच्चों का फॉलोअप किया जाय। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेन्टर में आवासित महिलाओं व बालिकाओं की काउन्सिलिंग एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुये उनका पुनर्वासन एवं प्रकरणों का ससमय निस्तारण किया जाय। बैठक में सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि माह मार्च में 6 नये मामले आये हैं जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि देख—रेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित बच्चों के मामलों को नियमानुसार समयान्तर्गत निस्तारित करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






