सर्राफा व्यापारी मोनू सेठ की दादी लालती देवी पंचतत्व में विलीन | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
सर्राफा व्यापारी मोनू सेठ की दादी लालती देवी पंचतत्व में विलीन | #TEJASTODAY
जौनपुर। पूर्वांचल की सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठान गहना कोठी व विवाह मैरेज हाल की मुख्य मालकिन का देहावसान होने से सर्राफा व्यापारी व शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी। लालती देवी पत्नी स्व. भगेलू राम सेठ की उम्र लगभग 110 वर्ष रही जिन्होंने बीती रात ख्वाजादोस्त (रासमंडल) स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस लीं। परिजनों के अनुसार इतनी लंबी उम्र होने के बावजूद वह अब भी चल-फिर लेती रहीं। लालती देवी प्रत्येक दिन सुबह से ही अपने दैनिक कार्यों को स्वयं निपटाती थीं। उनका पूरा हरा-भरा परिवार साथ लगा रहता था।
देवी-देवताओं के प्रति लंबी आस्था रखने वाली लालती देवी के आर्शीवाद से पूरा परिवार फल-फूल रहा था। आज उनकी शवयात्रा पैतृक स्थान से निकलकर रामघाट गयी जहां उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र महेन्द्रनाथ सेठ ने दिया। शवयात्रा में ईष्ट-मित्र समेत सर्राफा व्यापारी व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल रहे जिन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। बता दें कि स्व. लालती देवी सर्राफा व्यवसायी व समाजसेवी विवेक सेठ मोनू की दादी थीं।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें