सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
आदमखोर बने आवारा कुत्ते जिले के सरकारी अस्पतालों में रेबीज का अभाव | #TejasToday
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जिले के आवारा कुत्ते पूरी तरह से आमदखोर बन चुके है। वह राह चलते लोगों को काटने का काम कर रहे है। इसके पहले तो इन कुत्तोने अभियान चलाकरलोगो को काटना शुरू कर दिया था। इन कुत्तो पर इतनी राजनीति हुई थी कि स्वयं मुख्यमंत्री को चलकर सीतापुर आना पड़ा था। इन आदमखोर कुत्तो से काटन पर रेबीन का इंजेक्शन लगता है लेकिन सरकारी अस्तालों से रेबीज पूरी तरह से गायब हो चुका हैं। गौरतलब हो कि जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज इंजेक्शन का स्टॉक समाप्त हो गया है। इससे मरीज रोजाना बिना इंजेक्शन के लौट रहे हैं। वह दूरदराज इलाके से जिला अस्पताल पहुंच इंजेक्शन लगवा रहे हैं। इससे उनको अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
चलती मालगाड़ी के ड्राइवर पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप | #TejasToday