फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंथर में स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।
साथी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान जिसकी मौत हो गई। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नई सराय निवासी राजेंद्र भुर्जी 49 पुत्र मौकू ठेकेदार पुत्तन के पास 15 साल से काम करता था शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र बंथर में निर्माणाधीन एक फैक्ट्री में बन रही सीसी रोड में मिक्सर मशीन से सीमेंट का मशाला के जा रहा था। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया। साथी मजदूर उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर गए जहा थोड़ी ही देर में उसने दम तोड दिया। रविवार बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने आवश्यक कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















