संदिग्ध हालत में महिला की हुई मौत
संदिग्ध हालत में महिला की हुई मौत
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर ग्राम में अपनी मां के साथ रहने वाली 35 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत हो गई। मृत महिला का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व मिर्जापुर जनपद अंतर्गत एक गांव में हुआ था, लेकिन मृत महिला कई वर्षों से अपनी मां के साथ रहती थी।
मां के साथ रहकर महिला सिलाई प्रशिक्षण देने का काम करती थी। और यही उसके जीविकोपार्जन का स्रोत था। सोमवार की रात रहस्यमयी तरीक़े से महिला की मौत हो गयी। लोगो के बीच महिला की मृत्यु का तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे संभवतः आत्महत्या करार दे रहा है तो कोई तबीयत खराब होने का हवाला दे रहा है, लेकिन मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।