कलयुगी फूफा ने भतीजी के साथ 5 दिनों तक करता रहा दुष्कर्म, खून से लथपथ किशोरी को छोड़कर फरार | #TEJASTODAY
सरपतहा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी फूफा के द्वारा पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अल्पसंख्यक वर्ग की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर पांच दिनों तक उसका सगा फूफा दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दिया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उक्त गांव निवासी किशोरी के पिता का आरोप है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका रिश्तेदार बीते 30 अगस्त की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। दोनों रिश्ते में फूफा-भतीजी हैं। आरोप है कि घटना के पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को रसूलपुर गांव स्थित एक इंटर कालेज के समीप बेहोशी की हालत में खून से लथपथ छोड़ कर भाग गये।
जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच उसे घर लाये जहाँ उसने अपनी आपबीती अपनी मां से बताई उसका फूंफा उसे बहका कर अपने साथ जौनपुर शहर के एक रिश्तेदार के घर और सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर जबरन दुराचार करता रहा। किशोरी के पेट में दर्द और रक्तस्राव शुरू हो जाने के बाद उसे यहां लाकर झाड़ियों में फेंक कर आरोपित गायब हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020