जौनपुर में पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
जौनपुर में पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
जौनपुर। आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर पूरे जिले में उल्लास का माहौल है। हर कोई अपने हिसाब से आजादी का जश्र मना रहा है। जश्न-ए-आजादी उन शहीदों को याद करने का मौका देती है जिन्होंने अपने देश की आन-बान-शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। देश के वीर सपूतों को आज पूरा देश नमन कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है।
इसी कड़ी में जौनपुर पत्रकार संघ ने भी आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लिया। अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम के नेतृत्व में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में डीजे पर बज रहे देशभक्ति गानों ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। सबके हाथों में देश की शान तिरंगा शान से लहरा रहा था। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ पर सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री क्षेम ने कहा कि आज देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है।
हमारे लिए ये गर्व की बात है। देश के शहीद हुए उन शहीदों को हमारा शत-शत नमन है जिन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ लुटा लिया। तिरंगा यात्रा सद्भावना पुल से निकलकर विभिन्न रास्तों से होते कलेक्ट्रेट स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के पास जाकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में जेड हुसैन बाबू, डा. मधुकर तिवारी, राजेश मौर्या, दयाशंकर यादव, रामदयाल द्विवेदी, राजीव पाठक, प्रशांत सिंह, रिंकू सिंह, संजय माली, मोंटी सिंह, बबलू, विनोद विश्वकर्मा, सुधीर सिंह, लोलारख दूबे, अखिलेश तिवारी अकेला, विराट मिश्र, रितिक पांडेय, आनंद देव तिवारी, विशाल विश्वकर्मा, नवीन सिंह, सन्नी भट्ट, रवि यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।