पत्रकार शिवमंगल का नव युवक दुर्गा समिति ने किया सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
पहाड़ी, चित्रकूट। नव युवक दुर्गा पूजा समिति चौरा द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव में जनपद के कर्मठ पत्रकार शिवमंगल गुप्ता का बैज एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागतकिया गया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने परंपरा का निर्वहन करते हुए गुप्त दान के माध्यम से समिति का सहयोग भी किया। साथ ही कहा कि माँ दुर्गा की सेवा में किया गया दान दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। उनकी इस निस्वार्थ भावना की समिति के सभी सदस्यों ने मुक्त कंठ से सराहना किया। समिति अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि शिवमंगल जी न केवल समाचार के माध्यम से क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से उठाते हैं, बल्कि हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर गुप्त सहयोग भी करते रहते हैं। ऐसे कर्मठ पत्रकार का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। सम्मान के दौरान शिवमंगल जी ने कहा कि नव युवक दुर्गा पूजा समिति चौरा युवाओं में भक्ति और संस्कारों को जीवित रखे हुए है, ऐसी समिति का सहयोग करना मेरा सौभाग्य है। अंत में माँ की आरती और प्रसाद वितरण के साथ जय माता दी के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।













