Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingसंयुक्त टीमों ने भटके बच्चे को परिजनों से मिलवाया

संयुक्त टीमों ने भटके बच्चे को परिजनों से मिलवाया

-

  • संयुक्त टीमों ने भटके बच्चे को परिजनों से मिलवाया

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मुस्कान” के क्रम में विशेष किशोर पुलिस इकाई, थाना मानव तस्करी रोधी पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य संयुक्त टीम द्वारा गुम/भटके हुए 12 वर्षीय बच्चे के परिजनों को पता लगाकर सकुशल बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द किया गया है।
गौरतलब हो कि 9 मई 26 को खुरहण्ड क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चा मिला था जो मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया। इसके बाद संयुक्त टीमों द्वारा लगातार बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही थी। बच्चे की पहचान हेतु उसकी जानकारी एवं फोटो चाइल्ड हेल्पलाइन के विभिन्न राज्यों के समूहों में साझा की गई। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के जनपद रीवा से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त बालक कुछ समय पूर्व वहां के बाल संरक्षण गृह में रह चुका है।
विस्तृत जानकारी करने पर पता चला कि लगभग एक वर्ष पूर्व यह बच्चा अपने घर से लापता हो गया था जिसे रीवां बाल संरक्षण गृह द्वारा बाद में वाराणसी में उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया था तथा पुनः बच्चा घर से निकल गया और भटकते हुए जनपद बांदा पहुंच गया था। संयुक्त टीम के अथक प्रयासों एवं संवेदनशील कार्यशैली के परिणामस्वरूप आज बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर मां एवं परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं तथा उन्होंने पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित संबंधित सभी विभागों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular