संयुक्त निदेशक राजेश राम को दी गयी भावभीनी विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षणशिक्षुता राजेश राम के सम्मान में भव्य एवं गरिमामयी सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ जिसने उपस्थित सभी जनों के लिए इसे एक यादगार अवसर बना दिया। समारोह के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं सशक्त समन्वय के परिणामस्वरूप कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से सम्पन्न हुआ। समारोह में मण्डल के विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य मनकापुर, तरबगंज, प्रभुनाथ प्रधानाचार्य कर्नलगंज, बहराइच, मैथिली शरण प्रधानाचार्य बलरामपुर, फोरमैन आशीष भूषण, राम इन्द्रा यादव, फोरमैन हनुमान एवं श्रावस्ती के साथ निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, विष्णुपुरी कॉलोनी, गोण्डा के हरीश गुप्ता, आरबीटीएम आईटीआई के विनय कुमार त्रिपाठी, मॉडर्न आईटीआई के योगेन्द्र सैनी, लोक सेवा संस्थान के गुलाब सिंह, सविता आईटीआई के अरविंद, दीनदयाल आईटीआई के अजय कुमार सहित अनेक प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकगण, एमआईएस प्रबंधक, कार्यदेशक, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी की सहभागिता ने कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।
वक्ताओं ने संयुक्त निदेशक राजेश राम के 27 वर्षों के उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना किया। उनके कार्यकाल में आईटीआई संस्थानों के विकास, गुणवत्ता सुधार एवं नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए किए गए प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उनके नेतृत्व में राजकीय एवं निजी आईटीआई के बीच समन्वय को सुदृढ़ किया गया जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था को नई दिशा एवं गति मिली।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि उनके कार्यकाल में TTL एवं आईटीआई के बीच एक महत्वपूर्ण टाई-अप स्थापित हुआ जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को नवीनतम तकनीकों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुअवसर मिलेगा। यह पहल मण्डल के कौशल विकास क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं रूपरेखा निर्धारण में विजय बरवार कार्यदेशक का सराहनीय योगदान रहा। उनके प्रभावशाली मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत एवं आकर्षक बनाए रखा। अंत में सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा पारंपरिक सम्मान के तहत आतिशबाजी फायरिंग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया जिसने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने संयुक्त निदेशक राजेश राम के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल जीवन की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







