सतीश चंद्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित | #TEJASTODAY
सभी वर्गों का लगातार समर्थन मिल रहा, अब जातिवाद की राजनीति होगी खत्म
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। सभी राजनीतिक दल मल्हनी उपचुनाव के लिए घोषित उप-चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। यह सीट सपा विधायक पारस नाथ यादव के निधन से रिक्त हुई है। इस चुनाव के लिए अभी तक सपा व बसपा द्वारा अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। शेष राजनीतिक दलों द्वारा भी एक या दो दिन में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस विधानसभा के लिए 3 नवम्बर को मतदान होना है। 10 नवम्बर को इसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
शनिवार को हसनपुर जमुआ गांव निवासी सतीश चंद्र उपाध्याय ने अपने आवास पर हुई पत्रकारवार्ता में बताया कि मल्हनी उप-चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी तरफ से हमें खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि मल्हनी के लोग परिवर्तन कि लहर चलाना चाह रहे हैं, जाति की राजनीति को तोड़ना चाहते है। आज समाज में जातिवाद की राजनीति हावी जरूर हो गयी है लेकिन अब वह दिन दूर नहीं यह सबकुछ खेल खत्म होने वाला है। मल्हनी की जनता बहुत बुद्धजीवी है। मैं क्षेत्र में लगातार टहल कर देख रहा हूँ लोगों को एक कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है।
वहीं युवा पीढ़ी में देश के भविष्य को आकार देने की ताकत है। उनकी ताकत को ध्यान में रखा जाना चाहिए। हालांकि वर्तमान पीढ़ी को लेकर गलत धारणाएं बनाई जा रही है लेकिन युवाओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता। वे प्रतिनिधि चुनने के मामले में बहुत सतर्क है, जिसका पूरा सहयोग मुझे मिल रहा है। मल्हनी की जनता की आकांशा अपेक्षा मैं पूरा करूँगा। हमें सभी वर्गों का लगातार समर्थन मिला रहा। मैं सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों को एक साथ सेवक की तरह सेवा करूँगा।
क्षेत्र में सड़कों को स्थित बेहद खराब है जबकि बीजेपी का नारा था। गड्डामुक्त सड़क जो आज हवा हवाई हो गया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर बीजेपी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहे हैं। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को आम जनता की मंशा बताने के लिए पार्टी उपचुनाव लड़ रही है। विदित हो एनसीपी ने अपनी तरफ से पहली बार सतीश चंद्र उपाध्याय को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस व बीजेपी की तरफ से अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।