Jaunpur News:धूमधाम से मनाया गया श्री दुर्गा पूजा महासमिति का स्थापना दिवस
याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री, पदाधिकारियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन
महासमिति का अपेक्षित सहयोग न करने पर जिला प्रशासन के प्रति जताया गया आक्रोश
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 46वां स्थापना दिवस नवदुर्गा शिव मंदिर पर महासमिति के अध्यक्ष मनीषदेव मंगल की अध्यक्षता में हुई जहां गोष्ठी का आयोजन हुआ।
अध्यक्षता संरक्षक मंडल के सदस्य शोभनाथ आर्य एवं संचालन महासमिति के महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम मां भारती के चरणों में प्रणाम करते हुए स्थापना दिवस पर आये समस्त संरक्षक सदस्य, विशिष्ट सदस्य एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों ने महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री याद करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह ने आगामी शारदीय नवरात्र आरंभ की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महासमिति की स्थापना दिवस के बारे में प्रकाश डाला।
इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह ने महासमिति की स्थापना पर प्रकाश डालते हुये महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान विशिष्ट सदस्य मोती लाल यादव ने महासमिति के स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 1979 से अब तक के सफर का जिक्र किया। विशिष्ट सदस्य अतुल सिंह महासमिति परिवार से जुड़े सभी समितियां का आभार व्यक्त किया।
पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान विशिष्ट सदस्य अनिल अस्थाना ने महासमिति के विकास पर प्रकाश डाला। महासमिति के अध्यक्ष मनीषदेव ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर महासमिति की स्थापना की गई थी, उसको पूरी निष्ठा के साथ कायम रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन पर द्वारा शारदीय नवरात्र को लेकर दिए गए ज्ञापन के क्रम में कार्य न करने और अपेक्षित सहयोग न करने पर आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट सदस्य अरविंद बैंकर, विनय बरोतिया, अतुल प्रताप सिंह, लालचन्द्र निषाद, विवेक सिंह, राम प्रकाश यादव, सर्वेश यादव, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, अमित गुप्ता, संतोष मौर्य, सुमित उपाध्याय, करण बिन्द, आशीष रावत, सौरभ जायसवाल, ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में रवि शर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।