राघवराम पट्टी माफी का युवक लापता, परिवार ने पुलिस से लगायी खोजबीन की गुहार
तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम राघवराम पट्टी माफी निवासी राजदेवी मिश्रा पत्नी स्व. त्रिभुवन मिश्रा ने अपने 19 वर्षीय नाती नितिन मिश्रा पुत्र छेदी लाल मिश्रा के लापता होने की सूचना थाना रामपुर में दी है। परिजनों के अनुसार नितिन मिश्रा घर से निकला था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। रिश्तेदारों एवं परिचितों से संपर्क किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसके नाती को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि नितिन मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर (मंदबुद्धि) का है जिसके कारण वह अपनी सुरक्षा और परिस्थितियों को ठीक ढंग से समझ नहीं पता है। राजदेवी के अनुसार मारपीट के बाद नितिन का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
नितिन के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है। मामले की सूचना बुधवार की शाम रामपुर पुलिस को दे दी गई है। महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने तथा अपने नाती को शीघ्र तलाश कराई जाने की मांग किया। साथ ही कहा कि परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है तथा युवक की सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद में लगातार उसकी तलाश कर रहा है। रामपुर पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक के तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा सभी पहलुओं पर जांच की जा रहे हैं। पुलिस का कहना है की जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे। उनके आधार पर आगे की विधीक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने आम जनता से अपील किया कि यदि किसी व्यक्ति को नितिन मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना रामपुर या परिवार के सदस्यों को सूचित करें, ताकि युवक को सकुशल खोजा जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

