Jaunpur News: हादसे में घायल युवा चिकित्सक की उपचार के दौरान हुई मौत

  • हादसे में घायल युवा चिकित्सक की उपचार के दौरान हुई मौत

  • मां के जीवन का छिन गया इकलौता सहारा

तेजस टूडे सं.
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव निवासी युवा होम्योपैथिक चिकित्सक विकास प्रजापति (28) की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद लखनऊ में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार 17 मई को विकास अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था।
बता दें कि विकास अपनी विधवा मां केवला देवी के इकलौते बेटे थे और उनकी 4 बहनें हैं। वर्ष 2019 में पिता सालिकराम प्रजापति के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था। उनकी मां ने मेहनत-मजदूरी कर बेटे को पढ़ाया-लिखाया। विकास ने होम्योपैथिक चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप शुरू की थी और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उन्होंने अपनी 3 बहनों की शादी कराई थी जबकि सबसे छोटी बहन की शादी अभी बाकी थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह आगे भी घर की जिम्मेदारियां निभाएंगे लेकिन उनकी असमय मृत्यु ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया।

शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रात में जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे का शव देखकर मां केवला देवी बेसुध हो गईं। जिस बेटे को उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पाल-पोसकर पढ़ाया-लिखाया था, उसकी असमय मृत्यु ने उनका एकमात्र सहारा छीन लिया। मां की करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम यात्रा में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA