HomeJaunpurJaunpur News: स्वतन्त्रता दिवस पर होगी पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री रेस

Jaunpur News: स्वतन्त्रता दिवस पर होगी पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री रेस

  • स्वतन्त्रता दिवस पर होगी पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री रेस

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 5 किमी0 एवं महिला वर्ग में 3 किमी0 की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 7 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि रेस में प्रतिभाग करने के इच्छुक पुरूष एवं महिला प्रतिभागी खिलाड़ी स्टेडियम में पूर्व चैम्पियन एथलीट कृष्ण कुमार यादव से सम्पर्क कर अपनी प्रविष्टि 14 अगस्त तक करा सकते हैं। शेष खिलाड़ी अथवा दूर-दराज क्षेत्र के खिलाड़ी 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे स्टेडियम में उपस्थित होकर अपना नाम, पता अंकित करवाते हुए अपनी प्रविष्टि अंकित कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। रेस में प्रविष्टि का समय 6.30 बजे तक होगा। उक्त अवधि में जो भी प्रतिभागी उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं, करा लें, अन्यथा उसके बाद प्रविष्टि नहीं ली जायेगी। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

 

 

 

 

Must Read