HomeJaunpurJaunpur News: जर्जर विद्युत पोल बदलने के दौरान अनियंत्रित होकर खम्भा गिरा,...

Jaunpur News: जर्जर विद्युत पोल बदलने के दौरान अनियंत्रित होकर खम्भा गिरा, अधेड़ घायल

  • जर्जर विद्युत पोल बदलने के दौरान अनियंत्रित होकर खम्भा गिरा, अधेड़ घायल

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा क्षेत्र में नई सब्जी मंडी मार्ग के पश्चिमी भाग पर लगा विद्युत पोल बीते 4 महीनों जर्जर होकर टूट गया था। अगल—बगल के दुकानदारों द्वारा विद्युत विभाग में सूचना देने के बाद बीते सोमवार दिन में 12 बजे विद्युत विभाग के ठेकेदार नागेंद्र मौर्य द्वारा भेजे गये दो सहयोगियों के साथ मिलकर जर्जर विद्युत पोल से नये लगाये गये पोल में विद्युत तार बदलने का कार्य कर रहे थे। वहीं बगल के दुकानदार अंकित सिंह ने बताया कि विद्युत पोल गिरने के दौरान पोल पर लगी सीढ़ी व जर्जर खम्भा अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वहीं से गुजर रहे राहगीर रमेश यादव 55 वर्ष निवासी अलीखानपुर का सिर फट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पास में खड़े विद्युतकर्मी पोल बगल में गिरने से बाल—बाल बच गये लेकिन वहां हड़कम्प मच गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read