Advertisement

Jaunpur News : वैश्य समाज 2022 में राजनीतिक दल बनाकर लड़ेगा चुनावः रामविलास साहू

Jaunpur News : वैश्य समाज 2022 में राजनीतिक दल बनाकर लड़ेगा चुनावः रामविलास साहू

जौनपुर। नगर के एक होटल में भारतीय वैश्य चेतना महासभा के तत्वावधान में वैश्य समाज के राजनीतिक भागीदारी मिशन मूवमेंट-2022 की चिन्तन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन डा. नीरज महाराज ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक भागीदारी के लिये 2022 के उ.प्र. के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा क्योंकि सभी राजनीतिक दलों ने वैश्य समाज को छला है। अब यह समाज धोखा खाने वाला नहीं है। मुख्य वक्ता मोहन गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को समाज, सत्ता तथा पार्टियों में जो स्थान और भागीदारी आबादी के अनुसार मिलना चाहिये वह नहीं मिला है।

2022 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज राजनीतिक दल बनाकर चुनाव लड़ेगा। मिशन में जौनपुर जनपद को प्राथमिकता से लिया गया है। अति विशिष्ट अतिथि अरविन्द गांधी व प्रदेश अध्यक्ष डा. शोभनाथ गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज उप नामों में हजारों की संख्या में 30 प्रतिशत आबादी के बाद भी बंटा है। इसी का फायदा उठाकर राजनीतिक दल वैश्य समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। मिशन-2022 में वैश्य समाज संगठित होकर ताकत दिखायेगा।

बैठक को सतीश गांधी, होरिल गुप्ता, रतिलाल गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, सतीश गांधी, पारस नाथ जायसवाल, नागेश्वर चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, अखिल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, पवन गुप्ता, शेखर गुप्ता, अनिल जायसवाल, रामाश्रय साहू आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता ऋषि कुमार साहू तथा संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर डा. यशवन्त गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता एडवोकेट, इं. रमेश गुप्ता, विजय जायसवाल, राजेश मदन गुप्ता, महादेव गुप्ता, मोती चन्द्र गुप्ता, चन्द्रसेन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent