Advertisement

Jaunpur News : यूनियन बैंक कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बजाया बिगुल

Jaunpur News : यूनियन बैंक कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बजाया बिगुल

जौनपुर। यूबीआई रीज़नल अधिकारियों व कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को शहर में जुलूस निकालकर कर भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। सभी को शपथ दिलाई भ्रष्टाचार करना और कराना दोनों अपराध है। सही समय पर चोट पहुँचाकर रोका जा सकता है। जेसीज ब्रांच से निकली रैली सद्भावना पुल पहुँच कर समाप्त हो गई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत इस रैली को क्षेत्र प्रमुख रजत कुमार नन्दा ने झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में शामिल लोग क्रप्शन के खिलाफ़ गगन भेदी नारा लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्थानो का भ्रमण करके सद्भावना फुल पहुंचे।

Jaunpur News : यूनियन बैंक कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बजाया बिगुल

इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए रीज़नल प्रमुख रजत कुमार नन्दा ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लिए अभिशाप है, अपने आसपास यदि भ्रष्टाचार दिखे तो एन्टी करप्शन कमीशन को जरूर अवगत कराएं, बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी बैंक पूरे जनपद के शाखाओं में ग्राहकों को पूरे एक सप्ताह अभियान चलाकर जागरुक करती है।

उप प्रमुख के एमके वर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था में भ्रष्टाचार रोकना बेहदब आवश्यक है, पीआईडी पीआइके बारे में लोगों को ज़्यादा से जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि करप्शन से सिर्फ़ आम जनता ही नही देश पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दवांश, सिरकोनी शाखा प्रबन्धक एसके सिंहा, केराकत शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार, रंजित कुमार सिंह, एमपीराम, सुनील कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent