Jaunpur News : अविस्मरणीय है अमर बलदानियों का त्याग, झण्डा हमारी राष्ट्रीय पहचान है…
Jaunpur News : अविस्मरणीय है अमर बलदानियों का त्याग, झण्डा हमारी राष्ट्रीय पहचान है…
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के केपी पाण्डेय इंटर कालेज परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली के समापन पर कालेज के छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक संजीव पाण्डेय ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास आजादी के उन लम्हों को समेटे हुए हैं जिन्हें याद करने मात्र से हृदय गर्वित हो उठता है। तिरंगा हमारे देश की राष्ट्रीय पहचान है।
देश की आजादी क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसी क्रम में प्रधानाचार्य डा. शंकराचार्य तिवारी ने कहा कि आज पूरा भारत आजादी का 75वां वर्ष पूरी श्रद्धा व समर्पण के साथ मना रहा है। उन्होंने झंडा अधिनियम का जिक्र करते हुए छात्रों को बताया कि हमे झंडा फहराने के नियम और उसका मान रखने के नियमों के बारे में जानना चाहिए। इस अवसर पर शिवशंकर निर्मल, जितेंद्र कुमार, मंगलेश पाण्डेय, सनाउल्लाह अंसारी, बालमुकुंद सिंह, रितेश चौबे, रीता मौर्य, सुल्तान फातमा, ज्ञान कुंवर मिश्रा, कहकशा आब्दी, यशवंत राव, भूपमणि बरनवाल, एमपी यादव, पंकज शुक्ला, विनय कुमार, कोमल शर्मा, अरुण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।