Jaunpur News : दो युवकों ने महिला को बंधक बनाकर बारी—बारी किया दुराचार

Jaunpur News : दो युवकों ने महिला को बंधक बनाकर बारी—बारी किया दुराचार

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ बुधवार की रात को दो युवकों ने एक महिला के साथ दुराचार किया। महिला के साथ घटना की सूचना पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। उक्त गांव की महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात को वह अपने मड़हे के बाहर जेठानी के बुलाने पर अलाव ताप रही थी। इसके बाद जब वह अपने मड़हे में सोने के लिए गयी। महिला अकेली थी। उसके मड़हे में दो युवक पहले से मौजूद थे। उनमें एक गांव का युवक था।

दूसरे कहीं और का था। दोनों ने महिला का मुह मोफलर से बांध कर बारी बारी दुराचार किया। उसके बाद उन लोगों ने जाते समय महिला के एक कान की सोने बाली तथा मंगलसूत्र छीनकर मड़हा तोड़कर भाग गए। उसके बाद महिला ने 112 नम्बर पर डायल करके पुलिस को बुलाया। महिला का कहना है कि गुरुवार को थाने पर उसकी बात नही सुनी गयी। महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञात तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा अपना मेडिकल जांच करवाने का प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सुबह आयी थी। उसका मामला कुछ अलग बतायी। उसके बाद उसने क्या प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent