Jaunpur News: बीईओ के औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित

Case registered against four
  • बीईओ के औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित

  • मानदेय काटने की हुई कार्यवाही

  • प्राथमिक विद्यालय कुछमुछ में छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर जतायी नाराजगी

Case registered against four

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने शनिवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जहां दो विद्यालयों के शिक्षामित्रों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध मानदेय काटने की कड़ी कार्रवाई किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वैश्य सुबह 9:05 बजे प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पहुंचे जहां निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक तो उपस्थित मिले लेकिन शिक्षामित्र पूनम देवी विद्यालय से नदारद मिलीं। इस पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उक्त शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। इसके पश्चात 10:39 बजे खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय गजना पहुंचे जहां भी निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक तो मौजूद थे लेकिन शिक्षामित्र अंजू देवी अनुपस्थित पाई गईं।

एक ही दिन में दो अलग-अलग विद्यालयों में शिक्षामित्रों के गायब मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों से भी कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षामित्र अंजू देवी का भी एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की। वहीं प्राथमिक विद्यालय कुछमुछ में निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति संख्या से कम मिली एवं विद्यालय परिसर में गंदगी मिली जिस पर सम्बंधित प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। बीईओ श्री वैश्य ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था जिसका उद्देश्य विद्यालयों में पठन-पाठन और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षामित्रों की उपस्थिति समय से होनी चाहिये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति की निगरानी करें, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA