HomeJaunpurJaunpur News: मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबन्दी

Jaunpur News: मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबन्दी

  • मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबन्दी

तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कस्बा स्थित मोहल्ला कोतवाली में स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में भव्य एवं गरिमामय दस्तारबंदी कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता मुफ्ती मोहियुद्दीन अहमद ने की जिनकी मौजूदगी में 13 बच्चों को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मदरसे का माहौल पूरी तरह दीनी और रूहानी रंग में सराबोर नजर आया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों, शिक्षकों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दस्तारबंदी को इस्लामी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है जो बच्चों की दीनी तालीम की मुकम्मलता को दर्शाता है।
मुख्य अतिथि हाजी इमरान खान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं। दीनी तालीम के साथ दुनियावी शिक्षा भी जरूरी है, ताकि बच्चे समाज में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। मदरसे की प्रधानाचार्या महजबी बेगम ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बच्चों को आगे भी लगन और मेहनत से पढ़ाई जारी रखने की नसीहत दी।
इस अवसर पर इरशाद अहमद, नूरुज्जमा, इशराक खान सहित अन्य उलेमा, गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने बच्चों को मुबारकबाद दते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अंत में सभी बच्चों के लिए दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read