Jaunpur News : समाजसेवी अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली
Jaunpur News : समाजसेवी अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के समाजसेवी व अध्यक्ष मोदनवाल समाज शाहगंज अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में शनिवार को नटौली ग्रामसभा में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गयी। रैली में सैकड़ों युवा तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इसके पहले अनिल मोदनवाल ने ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किया और लोगों को हर घर झंडा अभियान के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए सरकार द्वारा हर घर झंडा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने नगरवासियों से अपील किया कि सभी लोग अपने निवास स्थान, कार्यालय और दुकानों पर 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा जरुर फहराएं। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से संबंधित नियमों की जानकारी भी दिया।