HomeJaunpurJaunpur News: दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल...

Jaunpur News: दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी

  • दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी

  • चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी पुलिस

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फूलपुर गांव में एक पक्ष द्वारा एक महिला सहित उसकी देवरानी के साथ मारपीट करने और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उक्त गांव निवासी सीमा बिन्द पत्नी प्रमोद कुमार ने बीते 15 अप्रैल को लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 12 अप्रैल को जब वह अपने घर पर काम कर रही थी। शाम के 7 बजे पड़ोस के अर्जुन बिन्द, सोनू बिन्द, सुदीप बिन्द और कुलदीप बिन्द बिना किसी कारण उनके दरवाजे पर आ धमके। आरोप है कि उन लोगों ने पीड़िता को गालियां देते हुये लात-घूंसों व लाठी—डंडे से उसकी पिटाई कर दिया जिससे उसे शरीर में चोटें आयी हैं। बीच-बचाव करने आई पीड़िता की देवरानी पूनम बिन्द को भी मनबढ़ों ने मारा—पीटा। इतना ही नहीं, जाते समय आरोपियों ने जानमाल धमकी भी दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अर्जुन बिन्द, सोनू बिन्द, सुदीप बिन्द और कुलदीप बिन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read