HomeTrendingJaunpur News: क्षेपं सदस्य के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर...

Jaunpur News: क्षेपं सदस्य के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का जेवर उड़ाया

  • क्षेपं सदस्य के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का जेवर उड़ाया

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सूरीस गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर के कमरों और अलमारी के ताले तोड़ दिए थे तथा अंदर रखा बक्सा भी टूटा हुआ मिला।
पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर अलमारी और बक्से में रखे करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के बाहर बने छज्जे के सहारे मकान के अंदर दाखिल हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read