JAUNPUR NEWS : मेले देखने गयी महिला का चैन चोरों ने काटा
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव की एक राजेपुर रामेश्वरम के त्रिमुहानी मेले में सोने की चैन कट गई। घटना से महिला बदहवास हो गयी।उक्त गांव निवासी कुलभूषण पाठक की पुत्री मीना उपाध्याय ससुराल से मायके मेला देखने आयी थी।उसकी ससुराल बक्सा थाना के चुरावनपुर गांव में है। मेले में किसी ने उनकी एक तोले की चैन काटकर उड़ा दिया। अचानक उसको जब जानकारी हुई तो वह बदहवास होकर परेशान हो उठी। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना नही दिया है। वे लगातार मेले में मय फोर्स चक्रमण करते रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।