HomeJaunpurJaunpur News : युवक को घरातियों ने जमकर पीटा, हालत गम्भीर

Jaunpur News : युवक को घरातियों ने जमकर पीटा, हालत गम्भीर

Jaunpur News : युवक को घरातियों ने जमकर पीटा, हालत गम्भीर

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हौज पोखरा गांव में मंगलवार की रात को बारात आये युवक को घरातियों ने जमकर पीटा। मारपीट में 28 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी कृपाशंकर चौहान के पुत्र देवेन्द्र चौहान की शादी हौज पोखरा गांव निवासी स्वामी नाथ चौहान की बेटी काजल से तय थी। बारात आ गयी।

Jaunpur News: Two injured in the fight

वाहन को हटवाने को लेकर गांव के कुछ युवकों ने बारात में आये युवकों से झगड़ा किया और उसके बाद उन लोगों ने लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया जिसमें कई युवक घायल हो गये। वहीं किशन कुमार चौहान पुत्र शिवधारी चौहान भागते समय गिर पड़ा। उसके गिरते ही कई युवक उसके ऊपर लाठी डण्डे से पीटना शुरू कर दिये जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में किशन को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शादी सम्पन्न हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read