HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : महिला ने चौकी प्रभारी पर मारने—पीटने का लगाया आरोप

JAUNPUR NEWS : महिला ने चौकी प्रभारी पर मारने—पीटने का लगाया आरोप

JAUNPUR NEWS : महिला ने चौकी प्रभारी पर मारने—पीटने का लगाया आरोप

पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र, मिला अश्वासन
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शीतला चौकियां स्थित भगौतीपुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी चंदन राय सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने, उसको, पुत्र व पति को मारने पीटने का आरोप लगाया। पुत्र की पिटाई द्वारा लगी चोट दिखाते तथा महिला का आरोप लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं चौकी प्रभारी चन्दन राय ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि घन्नेपुर चौराहे पर दो पक्षों में विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों का 151 में चालान किया गया है। महिला का आरोप गलत है। भगौतीपुर निवासी सुनीता मौर्या पत्नी विजय बहादुर मौर्या ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बीते 1 अप्रैल को चौकी प्रभारी चन्दन राय सहित पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर पुत्र शैलेश व पति विजय बहादुर को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पीटने लगे।

इसी बीच विजय की पत्नी सुनीता पति के बचाव में आने पर चौकी प्रभारी चन्दन राय ने बाल पकड़कर खींचते हुए घसीटा। फिर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर परिवार की पिटाई करते हुए कार्यवाही के नाम पर थाने ले जाने की बात कर पीड़ित परिजनों को ऑटो से जेसीज चौराहे तक ले गये। फिर वापस पुलिस चौकी लाकर चालान भी कर दिये। पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार की शाम 6 बजे तीन थाने के प्रभारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिवार से मिलकर पूछताछ कर जानकारी लिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read