Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को...

Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा

-

  • व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा

  • देश के विकास में व्यापारी हमेशा सहयोगी रहा है: ओम प्रकाश राजभर

  • वृद्ध व्यापारियों को पेंशन की व्यवस्था सरकार करे: राधेरमण जायसवाल

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जौनपुर आगमन पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देते हुये अपनी मांगें रखीं। कहा गया कि वृद्ध व्यापारियों के लिये 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना शुरू किया जाना चाहिये। कोई भी व्यापारी अपने व्यापारी जीवन के दौरान जितने रुपये भी आयकर जमा किया हो, उसका कुछ प्रतिशत 60 वर्ष के बाद उसी व्यापारी को जीवन यापन के लिये मिलना चाहिये। चूंकि समय से आयकर जमा करते हुये देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिये सरकार को उपयुक्त दोनों मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर अतिशीघ्र मूर्त रूप देना चाहिये।

ज्ञापन लेते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा सभी मांग न्याय संगत है। देश के विकास में व्यापारी हमेशा सहयोगी रहा है। व्यापारियों को उनका हक अवश्य मिलना चाहिये। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में उठाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री जी को मांगों को गम्भीरतापूर्वक संज्ञान में देते हुये उचित निर्णय के लिये निवेदित भी करूंगा। इसके पहले जिला पदाधिकारी रमेश बरनवाल ने मंत्री जी का माल्यार्पण करते स्वागत किया।
प्रतिनिधिमण्डल में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, शैलेन्द्र सिंह, सरदार रंजीत सिंह, जितेन्द्र जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विशाल बरनवाल, राजेश जायसवाल, रसाल बरनवाल, सौरभ बरनवाल, राजेन्द्र स्वर्णकार, शुभम बरनवाल, चन्द्र प्रकाश जायसवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular