JAUNPUR NEWS : प्रदेश में दूसरा स्थान सहित जिला टॉपर में शामिल शिक्षार्थियों ने विद्यालय का बढ़ाया मान
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्याम नगर चैनपुर स्थित ज्ञानस्थली इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र—छात्राओं ने जब अपने रिजल्ट को देखा तो उनके चेहरे खिल उठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान स्थली इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ने वाले शिक्षार्थी न कि जिला टॉपर के रूप में, बल्कि प्रदेश में भी दूसरा स्थान प्राप्त कर अपना तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इसमें हाईस्कूल की छात्रा श्रेया उपाध्याय 97.11 प्रतिशत ने प्रदेश स्तर में स्थान पाकर अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं हाईस्कूल की छात्रा वैष्णवी गुप्ता तथा अंजलि पटेल ने 96 प्रतिशत पाकर जिला टॉपर के रूप में अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी कड़ी में इंटरमीडिएट की छात्रा रुचि यादव 93.8 प्रतिशत पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल की छात्रा सुंदरी यादव ने 96 प्रतिशत प्राप्त की और जिला टॉपर बनी। वहीं छात्रों में अनुराग यादव 95 प्रतिशत, मनीष पटेल 94 प्रतिशत, सोनल प्रजापति 94 प्रतिशत, साक्षी सोनी 93.66 प्रतिशत प्राप्त किए। सभी छात्रों ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज तथा अपने माता—पिता को दिया।
उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के प्रबंधक संतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा नीति एवं दूर दृष्टि के कारण यह सफलता प्राप्त हुई। वहीं सुजानगंज के उच्च गांव में स्थित सरस्वती इण्टरमीडिएट कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र पीयूष सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान 97.50 प्रतिशत पाकर पाकर अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। पीयूष ने बताया कि वह नित्य प्रतिदिन विद्यालय जाकर क्लास लेते थे तथा मन लगाकर पढ़ाई किया करते थे। उन्होंने भी इस अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने विद्यालय को दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











