HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : श्रुतलेख परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली...

JAUNPUR NEWS : श्रुतलेख परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा की गयी सम्मानित

JAUNPUR NEWS : श्रुतलेख परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा की गयी सम्मानित

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कपोजिट विद्यालय मयंदीपुर की छात्रा शगुन यादव पुत्री विजय यादव ने जनपदस्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता में पूरे जिले में प्रथम स्थान पाकर अपने विद्यालय/गांव मयन्दीपुर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से 21 ब्लॉकों के चयनित छात्रों ने हिस्सा लिया था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरन सिंह ने प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को माला पहनाकर और पारितोषिक देकर सम्मानित करते हुये कहा कि छात्रा ने इस उपलब्धि के माध्यम से पूरे विद्यालय और गांव का नाम जनपद स्तर पर रोशन किया है। छात्रा का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर गरीबो की सेवा करे। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र मोहन सिंह, राजेश सिंह, अंकिता यादव, सुनीता, जमील, विनीत, रविन्द्र प्रताप बिंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read