HomeJaunpurJaunpur News : माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना समाप्त

Jaunpur News : माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना समाप्त

Jaunpur News : माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना समाप्त

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में संचालित धरने का जिला विद्यालय निरीक्षक के आश्वासन पर समापन हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने धरनास्थल पर पहुंचकर यह आश्वासन दिया कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान मार्च माह में करा लिया जाएगा। ग्रांट की कमी तथा होली के अवकाश से बचे हुए शिक्षकों के भुगतान में देरी हुई जहां वेतन पत्रावली आने में देरी हुई उनके प्रबंधकों को अविलंब पत्रावली देने हेतु निर्देशित किया गया है।

यदि किसी कारणवश विलंब हुआ तो संबंधित विद्यालयों की जवाबदेही तय की जायेगी। धरने पर उपस्थित शिक्षकों से सहमति के बाद जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने डीआईओएस के आश्वासन पर धरने की समाप्ति की घोषणा की। धरने का संचालन जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक संकठा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती, मनोज चौबे, राजेश यादव, कृपाशंकर पांडेय, लक्ष्मी सिंह, विजय सिंह, रामसेवक यादव, विनोद उपाध्याय, उमाशंकर यादव, हुबेदार सिंह, एकता, वंदना, अजय सिंह, जंग बहादुर सिंह, राकेश सिंह, विनय सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, रामू मौर्य, निर्मला गौतम, गुरुचरण चौरसिया, कमलेश पाल, शिवाकांत, कुंवर शिवेंद्र शंकरण, सावन कुमार, रमेश कुमार, अरविंद, सुनीता यादव, तेज बहादुर, प्रतिमा, दीपक मौर्य, राघवेंद्र, श्यामधर मिश्रा, जगदीश प्रसाद, संकठा, यशवंत लाल, अशोक पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read