चौरी की कुलदेवी मनिया देवी का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मना
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चांदपुर गाँव में स्थापित चौरी की कुलदेवी (मनिया देवी) का दूसरा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ 30 मई को मनाया गया। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ जहां श्रद्धालुओं द्वारा सुंदर संगीतमय प्रस्तुति की गई। वहीं 31 मई को हवन-पूजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए। स्थानीय लोगों ने देवी पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बताते चलें कि कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर पूजा-पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन गांव की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। देवी के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे, यही कामना श्रद्धालुओं ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







