Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: लिपिकीय त्रुटि से वरासत दर्ज होने में आ रही समस्या...

Jaunpur News: लिपिकीय त्रुटि से वरासत दर्ज होने में आ रही समस्या का हुआ निस्तारण

-

  • लिपिकीय त्रुटि से वरासत दर्ज होने में आ रही समस्या का हुआ निस्तारण

  • त्रुटि में सुधार कराते हुये जिलाधिकारी ने फरियादी को दी खतौनी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के जनसुनवाई के दौरान केराकत तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर निवासिनी 82 वर्ष की वृद्ध की फरियादी श्याम दुलारी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु के उपरान्त लिपिकीय त्रुटियों के कारण वरासत दर्ज कराने में कठिनाई का सामना कर रही है। उनके प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता बरतते हुये जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत और तहसीलदार को निर्देश दिया कि तत्काल अन्य सम्बन्धित अभिलेखों के आधार पर लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध कराते हुये खतौनी उपलब्ध करा दिया जाय। इसी क्रम में मात्र 1 घण्टे में उनके लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध करा दिया गया। जिलाधिकारी ने श्यामदुलारी को जनसुनवाई कक्ष में खतौनी उपलब्ध भी करा दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने ठण्ड के दृष्टिगत वयोवृद्ध श्याम दुलारी को कम्बल और जूता प्रदान किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि श्याम दुलारी जी विगत कई महीनों से वरासत दर्ज कराने के लिये प्रयास कर रही थी। प्रकरण संज्ञान में आने के उपरान्त उनकी समस्या का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप ऐसे प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुये प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा श्याम दुलारी जी के साथ आये उदयभान राय ने बताया कि उनका किसान सम्मान निधि अवरूद्ध हो गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि तत्काल प्रकरण का निस्तारण कराया जाय जिसके क्रम में उनकी फार्मर रजिस्ट्री करा दी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular