Jaunpur News : बेस्ट प्रिंसिपल एवार्ड से नवाजे गये सेंट जेवियर्स शाहगंज के प्रधानाध्यापक

Jaunpur News : बेस्ट प्रिंसिपल एवार्ड से नवाजे गये सेंट जेवियर्स शाहगंज के प्रधानाध्यापक

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह को अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रेट प्रिन्सिपल्स द्वारा बेस्ट प्रिंसिपल एवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सेंट जेवियर्स के निदेशक हिमांशु झा ने बताया कि यह सम्मान प्रदेश में दो प्रधानाचार्यों को मिला है जिसमें सेंट जेवियर्स शाहगंज के उर्जावान प्रधानाध्यापक संदीप सिंह भी शामिल हैं। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यामिकाएं व विद्यालय प्रशासन गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

श्री सिंह को सम्मानित किए जाने की खबर लगते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय संस्था ग्रेट प्रिन्सिपल्स विश्व भर के तमाम देशों में विद्यालय के प्रधानाचार्यों से समय-समय पर साक्षात्कार कर उनके पठन-पाठन के तरीके, व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास की कार्यशालाओं के तौर-तरीकों के आधार पर आंकलन होता है। उक्त साक्षात्कार में सफल हुए प्रधानाचार्य संदीप सिंह को संस्था की अध्यक्ष सीमा छोरिया ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस संदर्भ में श्री सिंह ने बताया कि उनके प्रेरणास्त्रोत देश की धरोहर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद जी हैं। जिस प्रकार स्व. कलाम जी ने अपनी सेवाओं के बल पर देश हित में कई आयाम स्थापित किया, उसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सौ फीसदी सकारात्मक ऊर्जा के साथ देश के नौनिहालों के जीवन को संवारने में जुट गया हूं। देश का नौनिहाल शिक्षित और सशक्त होगा तो देश स्वतः अखण्ड और सशक्त हो जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent