Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: शिक्षा से ही समग्र समाज का विकास सम्भव: न्यायाधीश

Jaunpur News: शिक्षा से ही समग्र समाज का विकास सम्भव: न्यायाधीश

-

  • शिक्षा से ही समग्र समाज का विकास सम्भव: न्यायाधीश

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। शहर के सिपाह स्थित जामिया लिल बनात के कैंपस में सेमिनार हुआ जिसका विषय ‘नई पीढ़ी, उनकी शिक्षा और संस्कार और हमारी जिम्मेदारी’ था। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बैंच के न्यायाधीश सैयद कमर हसनैन रिजवी एवं विशिष्ट अतिथि जौनपुर न्यायालय के एसीजेएम मुकीम अहमद और जावेद शगिर रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री रिजवी ने नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कार पर विस्तृत से व्याख्यान किया। साथ ही बताया कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि नए पौधे के रूप में उगने वाली नई पीडिओ को किस तरीके से उनके मस्तिष्क को उस और मोड दिया जाय जिसमें उनकी रुचि ज्यादा हो, अन्यथा रुचि से हटकर दूसरे विषयों पर उनकी शिक्षा को नया आयाम नहीं दिया जा सकता।

इसी क्रम में जावेद शगिर फाउंडर एवं मैनेजर शिबली आरसीए ने बताया कि शिक्षा के लिए लोगों को एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा चंदा देकर हर मोहल्ले और हर कस्बे में नए-नए शिक्षा के केंद्र खोलने होंगे, ताकि नई पीढ़ी को सारी सुविधाएं वहां से मिले। इसी क्रम में डा. सरफराज़ खान ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

मौलाना अनवार अहमद कासमी अध्यक्ष एवं फाउंडर ने बताया कि जब आदमी समाज में कुछ नया करना चाहता है तो उसके लिए रास्ते अपने आप बन जाते हैं। बस एक बार अपने अंदर एक अलख जगाकर निकलना चाहिए। कारवां अपने आप बन जाता है। सेमिनार शिक्षा एवं नौजवानों की नई पीढ़ी और हमारी जिम्मेदारी पर अन्य वक्ताओं ने भी व्याख्यान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सलमान अहमद खान एवं संचालन अकरम अहमद ने किया। इस अवसर पर हुजैफा खान, अंसार अहमद, रियाजुल हक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular